“स्नातक स्तर पर अध्ययनरत शहरी एवं ग्रामीण विद्यार्थियों की डिजिटल अभिवृत्ति का तुलनात्मक अध्ययन”

Main Article Content

Kalpana Segar, Pooja Sharma

Abstract

प्रस्तुत अध्ययन स्नातक स्तर पर अध्ययनरत शहरी एवं ग्रामीण विद्यार्थियों की डिजिटल अभिवृत्ति का तुलनात्मक अध्ययन है। वर्तमान सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के युग में डिजिटल तकनीक शिक्षा प्रणाली का एक अभिन्न एवं अनिवार्य अंग बन चुकी है। ऑनलाइन शिक्षण, ई-लर्निंग संसाधन, डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं शैक्षिक ऐप्स ने विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया है। तथापि शहरी एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों में डिजिटल साधनों की उपलब्धता, उनके उपयोग की आवृत्ति तथा डिजिटल तकनीक के प्रति दृष्टिकोण में स्पष्ट अंतर देखा जाता है। इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण स्नातक विद्यार्थियों की डिजिटल अभिवृत्ति का तुलनात्मक विश्लेषण करना है। अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया तथा प्राप्त आँकड़ों का उपयुक्त सांख्यिकीय तकनीकों द्वारा विश्लेषण किया गया। अध्ययन के निष्कर्ष शहरी-ग्रामीण डिजिटल अंतर को स्पष्ट करते हैं तथा शैक्षिक सुधार हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान करते हैं।

Article Details

Issue
Section
Articles